

गणेश मन्दिर में फाग उत्सव
बीकानेर। कोटगेट सट्टा बाजार स्थित श्री ब्राह्मण स्वर्णकार गणेश मन्दिर ट्रस्ट की और से मंगलवार को मन्दिर परिसर में श्री गणेश फाग उत्सव मे विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। मन्दिर ट्रस्टी रामस्वरूप सोनी बताया कि श्याम सोनी, मधू सोनी, ममता चावला एण्ड पार्टी ने फाग होली गीत व भजन सुनाकर मन्दिर परिसर पुरा भक्तिमय हो गया । पुजारी शंकर सेवग ने भगवान गणेश जी की विशेष पूजा अर्चना की तथा प्रबन्धन मण्डल के सदस्य कुंदन सोनी, मनसाराम सोनी, राजेश सोनी, निलेश सोनी, बालमुकुंद सोनी, गोरी शंकर सोनी, सुरेश सोनी, हरिशंकर सोनी ने भगवान की पूजा में शामिल होकर इत्र, गुलाल, व पूष्प वर्षा के साथ गणेश जी को फाग खिलाई।
