

डॉ अनीष व्यास वास्तु श्री और ज्योतिष अलंकार सम्मान से सम्मानित
जयपुर। नक्षत्र ज्योतिष संस्थान सोनी सूत्रम जयपुर की ओर से आयोजित अखिल भारतीय वास्तु सेमीनार में पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक भविष्यवक्ता एवं कुंडली विश्ल़ेषक डॉ. अनीष व्यास को वास्तु श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारतीय ज्योतिष विज्ञान एवं वैदिक खगोल शास्त्र संस्था की ओर से डॉ अनीष व्यास को ज्योतिष अलंकार सम्मान से भी सम्मानित किया गया। नक्षत्र ज्योतिष संस्थान सोनी सूत्रम जयपुर की ओर से जयपुर के वैशाली नगर स्थित होटल फैयोरी में अखिल भारतीय वास्तु सेमीनार आयोजित किया गया। जिसमें अखिल भारतीय ज्योतिष विज्ञान एवं वैदिक खगोल शास्त्र संस्था के संस्थापक वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित प्रेम शंकर शर्मा, आयोजक राकेश सोनी, डॉ मीना, उमेश सोनी, ज्योतिषाचार्य वीरेंद्र पुरोहित ज्योतिषाचार्य राकेश डागर, रेखा डागर और अजय शर्मा ने वैदिक, सनातन, धर्म संस्कृति और ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक भविष्यवक्ता एवं कुंडली विश्ल़ेषक डॉ. अनीष व्यास को वास्तु श्री सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर भारतीय ज्योतिष विज्ञान एवं वैदिक खगोल शास्त्र संस्था की ओर से डॉ अनीष व्यास को ज्योतिष अलंकार सम्मान से भी सम्मानित किया गया।
