Bikaner Bikaner District Rajasthan

पैपा की जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणियों का शीघ्र ही होगा गठन

पैपा की जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणियों का शीघ्र ही होगा गठन
बीकानेर। प्राईवेट एज्यूकेशनल इंस्टीट्यूट्स प्रोसपैरिटी एलायंस (पैपा) द्वारा आगामी दो माह में बीकानेर जिले की कार्यकारिणी गठित करने हेतु 11 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। पैपा के प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. अभय सिंह टाक को बीकानेर जिला संयोजक तथा प्रताप सिंह भाटी को सह संयोजक का दायित्व दिया गया है। इसी तरह से जिले के प्रत्येक ब्लॉक का जिम्मा उपसंयोजकों को दिया गया है। उन्होंने बताया कि चरण सिंह चौधरी को बीकानेर, जयपाल सिंह भाटी को कोलायत, राजेश स्वामी को खाजूवाला, डॉ. निहाल बिश्नोई को नोखा, अमित आर्य को श्रीडूंगरगढ़, हीरालाल मोटसरा को लूनकरणसर, श्रीकृष्ण स्वामी को पूगल, विक्रम सिंह को हदां तथा मांगीलाल को बज्जू का प्रभार देते हुए जिला उप संयोजक के पद पर मनोनीत किया गया है।
उन्होंने बताया कि होली के बाद पैपा द्वारा सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। इस 11 सदस्यीय टीम द्वारा अधिक से अधिक सदस्य बनाकर सबसे पहले ब्लाक लेवल कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा।
16 मार्च को होगा ज्ञानरंजन कार्यशाला का आयोजन
यूडी टैक्स, लाडो प्रोत्साहन योजना, आरटीई इत्यादि बिंदुओं पर एक विशेष कार्यशाला एवं होली स्नेह मिलन समारोह “ज्ञानरंजन” का आयोजन डागा चौक स्थित बीकेवी महेश्वरी पब्लिक स्कूल में 16 मार्च 2025 को सायं 4 बजे होगा। समन्वयक गिरिराज खैरीवाल के मुताबिक इस कार्यशाला में नगर निगम के अधिकारियों – कार्मिकों द्वारा यू डी टैक्स से संबंधित पूरी जानकारी दी जाएगी। साथ ही यू डी टैक्स से संबंधित जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। इस अवसर पर लाडो प्रोत्साहन योजना से संबंधित विशेष जानकारी से अवगत कराया जाएगा। साथ ही आरटीई से संबंधित यूनिट कॉस्ट इत्यादि बिंदुओं पर भी डिस्कशन किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *