


बीकानेर। रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्ठू के बीकानेर आगमन पर बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी ने आचार्य तुलसी समाधी स्थल नैतिकता का शक्ति पीठ पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। नोखा रोड स्थित आशीर्वाद भवन में भारतीय रेल्वे मजदूर संघ के अधिवेशन समारोह में बीकानेर पधारे रेल राज्य मंत्री बिट्टू को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राठी ने बताया कि द्वारिका सनातन धर्म का मुख्य धार्मिक स्थल है, लेकिन बीकानेर से द्वारिका के लिए कोई भी ट्रेन वर्तमान में नहीं है बीकानेर के आम नागरिकों के लिए बीकानेर से द्वारिका के लिए सीधी ट्रेन की मांग रखी।
