

सप्त शक्ति कमान द्वारा वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
जयपुर। सप्त शक्ति द्वारा राष्ट्रीय सिक्योरिटीज बाजार संस्थान के सहयोग से दो दिवसीय वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम जयपुर मिलिट्री स्टेशन के सप्त शक्ति ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सैन्य कर्मियों और उनके परिवारों को वित्तीय साक्षरता के बारे में जानकारी देना था ताकि उन्हें सही वित्तीय निर्णय लेने के लिए जरूरी जानकारी और कौशल प्राप्त हो सकें। डॉ. धीरज जैन और डॉ. इशू तायल द्वारा संचालित इंटरैक्टिव सत्रों में निवेश के महत्व, निवेश के अवसरों, निवेश प्रक्रिया और नियामक ढांचे, म्यूचुअल फंड और स्मार्ट निवेश रणनीतियों और निवेश सावधानियों से संबंधित वित्तीय विषयों पर चर्चा की गई।
