Bikaner Bikaner District Rajasthan

तेरापंथ महिला मंडल ने लेखिका मनु को दिया प्रेरणा सम्मान

तेरापंथ महिला मंडल ने लेखिका मनु को दिया प्रेरणा सम्मान
बीकानेर। कहानी व कविता लेखन में अपनी विशेष पहचान बना रही लेखिका भगवती पारीक “मनु” को तेरापंथ महिला मंडल, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा महिला दिवस पर विशेष “प्रेरणा सम्मान” देकर सम्मानित किया। मंडल द्वारा मालू भवन में साध्वी संगीतश्री जी व डॉ परमप्रभाजी के सान्निध्य में आयोजित समारोह में पारीक को अभिनंदन पत्र शॉल व सम्मान पत्र दिया गया। समारोह में साध्वी संगीतश्री जी ने नारी को समाज की शान बताते हुए कहा कि नारी जागरूक होकर श्रमशील बने और जीवन में आगे बढ़े। आज की नारी व्यसनों से मुक्त रहकर एक दूसरे की सहयोगी बने। साध्वी जी ने कहा कि नारी जीवन में सेवा को जरूर अपनाए और मधूर वाणी के साथ अपनी शक्ति ऊर्जा से घर, समाज व देश का भला करें। वे अपने परिवार का वर्चस्व बढ़ाने में भागीदार बने।
समारोह में मंच पर मुख्य अतिथि भगवती पारीक, विशिष्ट अतिथि एसडीएम उमा मित्तल व संपादक कपिला स्वामी सहित आरजेएस महिमा दुगड़, महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता डागा व मंत्री संगीता बोथरा मौजूद रहीं। समारोह में अतिथियों के स्वागत सम्मान के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं का भी दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। इनमें नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा भादानी, पार्षद सुजाता बरड़िया, माली देवी आदर्श विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य कंचन व्यास, लेखिका व राउमावि में प्राध्यापक सरोज शर्मा शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *