Bikaner Bikaner District Rajasthan

डेटा साइंस बहुउपयोगी विज्ञान : हर्ष

image description

डूंगर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित
बीकानेर। बीकानेर इंट्रडिसीप्लिनरी रिसर्च कंसोर्टियम (बीआईआरसी), राजकीय डूंगर महाविद्यालय एवं भौतिक शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ‘विज्ञान एवं तकनीक में अंतर्विषयक प्रदुर्भाव’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन हुआ।
सेमिनार के मुख्य वक्ता एवं पूर्व कुलपति प्रो. ओम कुमार हर्ष ने ‘डेटा साइंस का विज्ञान तथा तकनीक में उपयोगिता’ विषय पर व्याख्यान दिया। हर्ष ने डेटा मैनेजमेंट के विभिन्न प्रकारों को गूगल एवं अमेजॉन की कार्य पद्धति के उदाहरणों से समझाया। कॉलेज प्राचार्य प्रो. राजेंद्र पुरोहित ने बीआईआरसी एवं डूंगर महाविद्यालय के विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी दी और कहा कि विद्यार्थियों के लिए ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रो. राजेंद्र पुरोहित, मुख्य अतिथि ऑस्ट्रेलिया के प्रो. ओम कुमार हर्ष, भौतिक शास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. एम.डी. शर्मा एवं रसायन विभाग के डॉ. हेमेंद्र भंडारी ने की। इस मौके पर प्रो. दिग्विजय सिंह, प्रो कृष्णा तोमर, प्रो. इंदरसिंह राजपुरोहित, डॉ दिव्या जोशी, डॉ स्मिता शर्मा, डॉ अक्षय जोशी, डॉ एसएन जाटोलिया सहित सौ से अधिक विद्यार्थी उपस्थित थे। संचालन डॉ. एच. एस. भंडारी ने किया। डॉ. एम डी शर्मा ने आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *