Bikaner Bikaner District Rajasthan

मंत्री रवनीत सिंह ने आचार्य तुलसी समाधि स्थल के दर्शन किये

मंत्री रवनीत सिंह ने आचार्य तुलसी समाधि स्थल के दर्शन किये
बीकानेर। रेलवे और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आचार्य तुलसी समाधि स्थल के दर्शन किए। आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के मुख्य न्यासी महावीर रांका व अध्यक्ष गणेश बोथरा ने आचार्य तुलसी समाधि स्थल के बारे में जानकारी प्रदान की। इस दौरान मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आचार्य तुलसी को दंडवत प्रणाम किया और कहा कि वाकई यहां शांति का अनुभव हो रहा है। उन्होंने आर्ट गैलेरी का भी अवलोकन करते हुए कहा कि जैन धर्म ने सदैव सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया है। जैन मुनियों का कठोर तप प्रेरणादायी होता है और जीवन को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाता है। मंत्री बिट्टू का जैन प्रतीक चिह्न व साहित्य भेंट कर अभिनन्दन किया गया। इस दौरान आरएसएस के टेकचंद बरडिय़ा, विनायकजी, महामंत्री दीपक आंचलिया, विमल चौरडिय़ा, धर्मेंद्र डाकलिया, राजेंद्र पारख, सुशील पारख, बसंत नौलखा, महावीर चौरडिय़ा, हनुमानमल रांका, पंकज रांका, मनीष बाफना, करणीदान रांका आदि की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *