Bikaner Bikaner District Rajasthan

महिला सशक्तिकरण के लिए आर्थिक सामाजिक और शैक्षिक स्तर को ऊपर उठाना होगा

महिला सशक्तिकरण के लिए आर्थिक सामाजिक और शैक्षिक स्तर को ऊपर उठाना होगा
बीकानेर। डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीछवाल, बीकानेर में शुक्रवार को मनाया अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. विमला ढुकवाल ने अपने सम्बोधन में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया तथा कहा की हमे अपनी पुरानी परम्परा एवं संस्कृति पर गर्व करना चाहिए जिसमें नारी सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। नारी के सम्मान के बिना कोई देश तरक्की नहीं कर सकता। महिलाओं को अच्छी शिक्षा देनी चाहिए ताकि देश की महिला आने वाली पीढ़ी को अच्छे संस्कार दे सकें। डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीछवाल, बीकानेर के अधिष्ठाता प्रो. राहुल सिंह पाल ने सभी का स्वागत किया और कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए इनके आर्थिक सामाजिक और शैक्षिक स्तर को ऊपर उठाना होगा। उन्होने कहा कि जहां पर नारी का सम्मान होता हो वही देवताओं का वास होता है। धन, बुद्धि व शक्ति की तीनों देवियों माँ लक्ष्मी, माँ सरस्वती व माँ दुर्गा है अतः नारी भी देवी है अतः नारी की भी पूजा व सम्मान इन तीनों देवियों के रूप में करनी चाहिए। श्रीमती सुषमा सिंह विशिष्ट अतिथि ने बताया की बच्चों में अच्छे संस्कार के बिना बच्चों का भविष्य अच्छा नहीं हो सकता अतः हमें बच्चों को अच्छे संस्कार सिखाने चाहिए। विशिष्ट अतिथि श्रीमती उर्मिला पाल व श्रीमती मधु शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किया। मंच का संचालन डॉ. सोनिया मोर ने किया तथा धन्यवाद व्यक्त डॉ. रीटा के द्वारा प्रेषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *