

राठी ने जताया जिला कलेक्टर का आभार
बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी ने जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि का आभार जताते हुए बताया कि बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल एवं हमारी एसोसिएट संस्थाओं द्वारा जिला कलक्टर व प्रशासन के समक्ष रखी गई मांगो पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए जिला कलक्टर द्वारा अधिकारियों को तुरन्त प्रभाव से निराकरण हेतु निर्देष देने एवं व्यक्तिगत संज्ञान लिए जाने से यह बात दृष्यमान होती है जिला प्रशासन संवेदनशीलता से नागरिकों, उद्योग व व्यापार से जुड़े के लोगों की समस्याओं के निराकरण में तत्पर रहता है। हमारे द्वारा जिला प्रषासन को कुछ समय पूर्व एक शिष्टाचार मुलाकात में कुछ समस्याओं से अवगत कराया गया था, जिनमें मुख्यतः पूगल रोड़ डिवाइडर पर बने अवैध कटं को बन्द करने एवं बीकानेर की मुख्य समस्याओं में से एक पब्लिक ट्रांसपोर्ट चालू करने में आ रही दिक्कतों के निराकरण करने की मांग रखी थी। जिसे जिला कलक्टर द्वारा संज्ञान में लेते हुए कल भ्रमण के दौरान निरीक्षण कर अधिकारियों को इन्हें निस्तारित करने व पब्लिक ट्रांसपोर्ट को जल्द चालू करने का भरोसा जताया है।
