


बीकानेर। नई दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफेंस कॉलेज में 4 से 6 फरवरी 2025 को आयोजित इंट्रा राजपाल थिएटर फेस्टिवल में बीकानेर के यशवर्द्धन सिंह सिहाग को उनके नाटक ’’जशोदा’’ के पटकथा लेखन और निर्देशन के लिए सर्वोत्तम निर्देशक और उनके द्वारा रचित ’’जशोदा’’ को सर्वोत्तम नाटक का पुरस्कार प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय है कि यशवर्द्धन सिंह राजकीय उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान में प्राध्यापक चन्द्रेश कुमार सिहाग के पुत्र हैं और वर्तमान में सेंट स्टीफेंस कॉलेज, नई दिल्ली में बीए इतिहास ऑनर्स के विद्यार्थी हैं।
