

साध्वी प्रवर्तिनी चन्द्रप्रभा की पुण्यतिथि पर स्नात्र पूजा
बीकानेर। महामांगलिक प्रदात्री, प्रवर्तिनी बीकानेर की साध्वीश्री चन्द्रप्रभा की 11 वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को रांगड़ी चौक के सुगनजी महाराज के उपासरे में सामूहिक स्नात्र पूजा के पदो दिवसीय कार्यक्रम साध्वी विजय प्रभा, प्रभंजनाश्रीजी, सुव्रता श्रीजी व चिद्यशा श्रीजी के सान्निध्य में शुरू हुए।
श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के मंत्री रतन लाल नाहटा ने बताया कि स्नात्र पूजा में ज्ञान वाटिका के बालक-बालिकाओं, विचक्षण महिला मंडल, सामयिक मंडल की श्राविकाओं ने हिस्सा लिया। परमात्मा का जन्मोत्सव मनाया गया तथा शांति कलश की स्थापना की गई। सुगनजी महाराज के उपासरे में शुक्रवार को सुबह नौ बजे रिद्धि मंत्रों के साथ भक्तामर महापूजन किया जाएगा। दोपहर को सामूहिक सामयिक का कार्यक्रम रखा गया है।
