Bikaner Bikaner District Rajasthan

सैनी युवा संवाद संपन्न : समाज की एकजुटता और युवा सशक्तिकरण पर चर्चा

सैनी युवा संवाद संपन्न : समाज की एकजुटता और युवा सशक्तिकरण पर चर्चा
बीकानेर। माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान के तत्वावधान में सैनी युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन गोपेश्वर बस्ती, शिव पार्वती मंदिर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें समाज के सम्मानित व्यक्तित्व श्यामसुंदर दास महाराज, तुलसीराम पंवार, चांद रतन तंवर, नंदकिशोर गहलोत, काशीराम भाटी, मगाराम गहलोत, झवर गहलोत और बद्री गहलोत उपस्थित रहे। संवाद में सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया और समाज की उन्नति, एकजुटता और नेतृत्व विकास पर चर्चा की। कार्यक्रम में शिक्षा, करियर मार्गदर्शन, रोजगार के अवसर और समाज के समग्र विकास पर गहन मंथन किया गया। वक्ताओं ने युवाओं को जागरूक रहते हुए संगठित होकर समाज की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *