Jaipur Rajasthan

विद्यालयों में व्याख्याताओं के रिक्त पदों को अधिकाधिक भरने के प्रयास

विद्यालयों में व्याख्याताओं के रिक्त पदों को अधिकाधिक भरने के प्रयास
जयपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2019 से दिसम्बर 2024 तक क्रमोन्नत विद्यालयों में व्याख्याताओं के रिक्त पदों को अधिक से अधिक संख्या में भरने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत पदों को पदोन्नति तथा शेष पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि व्याख्याताओं की भर्ती की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है तथा 22 हजार से अधिक पदों को भर दिया गया है। शिक्षा मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि गत सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 में बिना व्याख्याताओं के पद स्वीकृत किये 3 हजार 822 माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत कर दिया गया। इसी प्रकार वर्ष 2023-24 में 672 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत किया, लेकिन एक भी पद स्वीकृत नहीं किया। इसके कारण प्रदेश के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई का नुकसान उठाना पड़ा। इससे पहले विधायक गणेश घोगरा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में शिक्षा मंत्री ने वर्ष 2019 से माह दिसंबर 2024 तक की अवधि में क्रमोन्नत किये गये राजकीय विद्यालयों में लेखामद वार व्याख्याताओं के स्वीकृत एवं शेष पदों का सत्रवार संख्यात्मक विवरण सदन के पटल पर रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *