Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

रक्तदान शिविर में 1100 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य

रक्तदान शिविर में 1100 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य
बीकानेर। समाजसेवी स्व.रामकिशन सियाग की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को नोखा रोड भीनासर चुंगीचौकी के सामने स्थित स्व.रामकिशन सियाग फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा तथा पीबीएम अस्पताल ब्लड बैंक की सहभगिता से प्रतिवर्ष की भांति होने वाले रक्तदान शिविर में 1100 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। यह शिविर प्रातः 8ः00बजे से शुरू होकर दोपहर 2-3बजे तक चलेगा। ट्रस्टी बिशनाराम सियाग ने बताया कि इस रक्तदान शिविर के आयोजन हेतु माकूल व्यवस्थाएं की जा रही है। पीबीएम अस्पताल के डॉक्टर्स व अन्य मेडिकल व लेबोरेट्री स्टाफ मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *