India Rajasthan

छात्र 5 दिनों तक बस में कर सकेंगे फ्री सफर, स्पेशल ट्रेन का भी इंतजाम

छात्र 5 दिनों तक बस में कर सकेंगे फ्री सफर, स्पेशल ट्रेन का भी इंतजाम
जयपुर। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2025 का आयोजन राज्यभर ने निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 27 एवं 28 फरवरी 2025 को आयोजित करवाया जायेगा। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए 1429800 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इसमें से लेवल 1 के एग्जाम के लिए 346625, लेवल 2 एग्जाम के लिए 968501 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया वहीं दोनों लेवल के लिए 114696 उम्मीदवारों ने पंजीकरण करवाया है।
राजस्थान सरकार ने स्टूडेंट्स के लिए 5 दिनों तक फ्री बस सफर का दिया तोहफा बड़ी संख्या में छात्र रीट एग्जाम में भाग लेने जा रहे हैं। इसी को देखते हुए राजस्थान की सरकार ने सभी स्टूडेंट्स को बस में फ्री सफर करने की अनुमति दी है। सभी अभ्यर्थी बस में अपना रीट एग्जाम एडमिट कार्ड दिखाकर फ्री में सफल कर पाएंगे। हालांकि स्टूडेंट्स के वाल रोडवेज बस में ही सफर कर पाएंगे। एग्जाम में भाग लेने जा रहे छात्रों को 5 दिनों तक फ्री सफर की अनुमति दी गई है। ऐसे में छात्र एग्जाम शुरू होने से दो दिन पहले और एग्जाम संपन्न होने के दो दिन बाद तक रोडवेज बस में एडमिट कार्ड दिखाकर फ्री में सफर कर सकते हैं। रीट एग्जाम में छात्रों की बड़ी संख्या को देखते हुए 26 एवं 27 फरवरी को स्पेशल ट्रेन को चलाने की घोषणा भी की गई है। यह ट्रेन कुल 22 डिब्बों की होगी। इसमें से 20 कोच पूरी तरह से सामान्य श्रेणी के होंगे जिसमें कोई भी स्टूडेंट सफर कर सकेगा। ट्रेन के 2 कोच गार्ड के लिए आरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *