Bikaner Bikaner District Rajasthan

नौ मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

नौ मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित
बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर नौ मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किये गए हैं।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि रिडमलसर स्थित तंवर मेडिकल स्टोर, आडसर पुरोहितान स्थित श्री बालाजी मेडिकल एंड जनरल स्टोर, करणी इंडस्ट्रीज एरिया रोड नंबर 2 स्थित श्री कृष्णा मेडिकल स्टोर के अनुज्ञापत्र 27 फरवरी से 3 मार्च तक 5 दिनों के लिए, कोठारी हॉस्पिटल के पास स्थित शक्ति मेडिकोज, रीको इंडस्ट्रीज एरिया खारा स्थित सिद्धिविनायक मेडिकोज के अनुज्ञापत्र 27 फरवरी से 5 मार्च तक 7 दिनों के लिए, सुरजनसर स्थित श्री राम मेडिकोज, हिम्मतसर स्थित श्री तिवाडी मेडिकल एंड जनरल स्टोर, बागड़सर स्थित साक्षी मेडिकोज तथा आडसर बास स्थित श्री राम मेडिकल स्टोर के अनुज्ञापत्र 27 फरवरी से 8 मार्च तक 10 दिनों के लिए निलंबित किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *