


बीकानेर । श्री अमरनाथ यात्रा लंगर सेवा समिति, सुरतगढ़ की शाखा का शुभारंभ 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर नोखा रोड स्थित रांका भवन के सामने गंगाशहर में आरंभ होने जा रहा है। बीकानेर में होने वाले कार्यालय उद्घाटन अवसर पर अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति के दुलीचन्द गहलोत ने बताया कि उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में श्री श्री 108 सरजूदास जी महात्यागी, श्रीश्री श्याम सुंदर दास जी महाराज, विधायक जेठानन्द व्यास, रामावतार कुमावत (अति. जिला मजिस्ट्रेट, बीकानेर), महावीर रांका (पूर्व चैयरमेन, बीकानेर विकास प्राधिकरण), मुकेश सोनी (हास्यकलाकार, गंगाशहर), कन्हैयालाल भाटी (अध्यक्ष, माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान) और डॉ. कन्हैया कच्छावा (पी.बी.एम. अस्पताल) होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10.15 बजे कार्यालय उद्घाटन से होगी, इसके बाद रात्रि 8.00 बजे अतिथियों का सम्मान और 9.15 बजे भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। जागरण में मेघराज जी सोनी और उनकी पार्टी द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी, साथ ही त्री शक्ति आर्ट ग्रुप की मनमोहक झांकी भी प्रस्तुत की जाएगी। दुलीचन्द गहलोत ने बताया कि इस विशेष आयोजन में महादेव का विशाल जागरण, बर्फ की शिवलिंग और मनमोहक झांकियां दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी।
