Bikaner Bikaner District Rajasthan

पेंशन रिकॉर्ड में दर्ज विसंगतियों को दूर करने के लिए शिविर आयोजित

पेंशन रिकॉर्ड में दर्ज विसंगतियों को दूर करने के लिए शिविर आयोजित
बीकानेर। ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाइज एशोसियेसन, बीकानेर यूनिट द्वारा रविवार को शिव मंदिर परिसर जेएनवी कॉलोनी में सेवानिवृत कर्मचारी व अधिकारियों के पेंशन रिकार्ड में दर्ज विसंगतियों को दूर करने के लिये शिविर लगाया गया। संगठन के सचिव आर के शर्मा ने बताया कि पेंशन रिकार्ड में अनेक पुराने सेवानिवृत पेंशनर्स के रिकार्ड में पत्नी का नाम दर्ज नहीं होना, आधार कार्ड व पेनकार्ड दर्ज नहीं होना या गलत दर्ज होना, सेवानिवृति तिथि में अंतर जैसी विसंगसतियों को दूर करने के लिये आवश्यक कार्यवाही की गई। यूनिट अध्यक्ष भूदेव शर्मा ने बताया कि माणक सुथार व मदनमोहन लाल पुरोहित ने शिविर में उपस्थित सभी पेंशनर्स की समस्याओं के बारे में जानकारी दी तथा आवश्यक प्रपत्र संग्रहित कर संगठन स्तर पर इन विसंगतियों को दूर करने हेतु अग्रेषित किया। शिविर में एच एम गर्ग, रामेश्वर लाल सुथार, नलिन सारवाल, सतेन्द्र शर्मा, शशांक सक्सेना, मोहन लाल मेघवाल, राजेन्द्र कोचर, जेसीएल बोथरा, अविनाश गोयल, पवन सिंघल, ओ पी भोजक, जयचंद लाल बोथरा, राजेश चन्द्र, पी के जोशी, चन्द्र शेखर आचार्य, एस डी गौड़, मनोज रंगा, वी के शर्मा, यशपाल मेहता सहित अन्य उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *