Bikaner Bikaner District Rajasthan

आचार्य के हिंदी गीत संग्रह ‘अनहदनाद’ का लोकार्पण रविवार को

आचार्य के हिंदी गीत संग्रह ‘अनहदनाद’ का लोकार्पण रविवार को
बीकानेर। जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरिशंकर आचार्य के हिंदी गीत संग्रह ‘अनहदनाद’ का लोकार्पण रविवार सायं 5.15 बजे रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा। मुक्ति संस्था, शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान तथा सूर्य प्रकाशन मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कवि-कथाकार श्री राजेन्द्र जोशी होंगे। अध्यक्षता शिक्षाविद् डॉ. उमाकांत गुप्त करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम में पत्र वाचन कहानीकार एवं नाट्य लेखक हरीश बी. शर्मा करेंगे। इससे पूर्व आचार्य तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इनमें राजस्थानी काव्य संग्रह ‘करमां री खेती’, राजस्थानी बाल काव्य संग्रह ‘पेटूराम रो पेट’ तथा हिंदी काव्य संग्रह ‘क्यूँ रचू कविता?’ शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि श्री आचार्य को राज्यपाल द्वारा मतदाता जागरूकता और नशा मुक्ति के क्षेत्र में दो बार सम्मानित किया गया है। आचार्य को माणक अलंकरण तथा नगर विकास न्यास के मैथिली शरण गुप्त पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। आचार्य वर्तमान में राजभाषा संपर्क अधिकारी का कार्य भी संपादित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *