Bikaner Bikaner District Rajasthan

नर सेवा ही नारायण सेवा

नर सेवा ही नारायण सेवा
बीकानेर। करुणा इण्टरनेशनल संस्था के सचिव राजेश रंगा की सद्प्रेरणा से शुक्रवार को करुणा जन-जन व हर घर तक पहुँच रही है। जिसका साक्षात् दर्शन बारह गुवाड़ निवासी भंवर लाल पुरोहित एवं उषा देवी की वैवाहिक वर्षगांठ पर देखने को मिला। इस अवसर पर उनके सुपुत्र योगेश पुरोहित व मोहित पुरोहित ने पी.बी.एम. अस्पताल के आचार्य तुलसी कैंसर सेन्टर में इलाजरत मरीजों व उनके परिजनों के लिए भोजन की व्यवस्था की। इस अवसर पर योगेश पुरोहित ने कहा कि जब मेरे माता-पिता की वैवाहिक वर्षगांठ पर कुछ विशेष करने का जज्बा मन में आया तो मैंने माता-पिता व परिवारजन से विचार कर इनके वैवाहिक वर्षगांठ का आयोजन परिवार के साथ न करके इन लोगों के साथ करने का निश्चय किया। इस आयोजन को करने के बाद मन को बड़ी प्रसन्नता मिली।
कार्यक्रम में करुणा इण्टरनेशनल संस्था, बीकानेर पश्चिम प्रभारी हरिनारायण आचार्य ने बताया कि नर सेवा ही नारायण सेवा होती है। आज भंवर लाल जी पुरोहित उनकी धर्मपत्नी श्रीमती उषा देवी पुरोहित ने जो पुण्य करुणायुक्त कार्य किया है, वह समाज को एक नई ऊँचाई की ओर अग्रसर करता है। इस अवसर पर श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के श्याम सोनी, महेन्द्र सोनी और उनके साथ जुड़े सभी सदस्यों ने पुरोहित परिवार के करुणायुक्त मानव जीवन को समर्पित कार्य की प्रशंसा की। इस अवसर पर करुणा इण्टरनेशनल के निदेशक जतन दुगड़, अध्यक्ष मेघराज बोथरा, उपाध्यक्ष गिरीराज खैरीवाल, सौरभ बजाज आदि ने पुरोहित परिवार के इस करुणा युक्त सेवा कार्य की प्रशंसा की। इस अवसर पर पुरोहित परिवार के सदस्य पुत्रवधू अर्चना पुरोहित, आरती पुरोहित व मित्र अमित छंगाणी, सुमन आचार्य, वसुंधरा आचार्य, तेजेश आचार्य आदि भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *