

भारत-मिस्र स्पेशल फोर्सेज ने सायक्लोन तृतीय अभ्यास के दौरान किया कठिन प्रशिक्षण
बीकानेर। भारत-मिस्र स्पेशल फोर्सेज अभ्यास सायक्लोन तृतीय का तीसरा संस्करण महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में चल रहा है। यह 14 दिवसीय सैन्य अभ्यास 10 फरवरी 2025 को शुरू हुआ था और 23 फरवरी 2025 को समाप्त होगा । यह उच्च-तीव्रता वाला अभ्यास भारत और मिस्र के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी का प्रमाण है, जो सैन्य सहयोग को मजबूत करता है और दोनों देशों की विशिष्ट बलों के बीच पारस्परिक कार्यकुशलता को बढ़ाता है। कंटिजेंट्स ट्रेन हार्ड पर केंद्रित अभ्यास में, दोनों देशों की सेनाएँ कठिन युद्ध प्रशिक्षण और सामरिक अभ्यास कर रही हैं, जिसका उद्देश्य जॉइंट ऑपरेशन क्षमताओं को मजबूत करना है। इस अभ्यास का प्रमुख लक्ष्य पारस्परिक कार्यकुशलता को बढ़ाना, सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करना और स्पेशल फोर्सेज के अभियानों में युद्धकला, तकनीकों और प्रक्रियाओं (ज्ज्च्े) की आपसी समझ को बढ़ाना है। इस अभ्यास में क्लोज क्वार्टर बैटल ड्रिल, सर्वाइवल तकनीक, कॉम्बैट मेडिकल स्किल्स और डिमोलिशन ट्रेनिंग का जॉइंट प्रशिक्षण दिया गया। इन उच्च तीव्रता वाले अभ्यासों का उद्देश्य सैनिकों की क्षमता को बढ़ाना था ताकि वे रेगिस्तानी और अर्ध-रेगिस्तानी इलाकों में जटिल परिस्थितियों मेंप्रभावी तरीके से प्रतिक्रिया कर सकें। प्रशिक्षण सत्रों में तेजी, सहनशक्ति और सटीकता पर ध्यान केंद्रित किया गया ताकि दोनों दल वास्तविक युद्ध स्थितियों में एकजुट होकर बिना किसी रुकावट के काम कर सकें।
