Bikaner Bikaner District Rajasthan

सामाजिक एकता व उत्थान के केन्द्र जैन यूनिटी सेंटर का भूमि पूजन व शिलान्यास

सामाजिक एकता व उत्थान के केन्द्र जैन यूनिटी सेंटर का भूमि पूजन व शिलान्यास
बीकानेर। बाबा रामदेव नगर, गंगाशहर में नोखा रोड के पास जैन यूथ क्लब बीकानेर के कार्यालय ’’जैन यूनिटी सेंटर’’ का भूमि पूजन बुधवार को जैन श्वेताम्बर तेरापंथ, खरतरगच्छ, साधुमार्गी जैन संघ, शांत क्रांति संघ, जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ, तपागच्छ, पार्श्वचंद्र गच्छ व दिगम्बर समाज तथा जैन समाज की विभिन्न संस्थाओं के भामाशाहों, प्रबुद्ध व गणमान्य नागरिकों की साक्षी में हुआ। जैन यूथ क्लब के ’’जैन यूनिटी सेंटर’’ के लिए जैन यूथ क्लब को सुश्रावक रामलाल, सुश्राविका सूरज देवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 1258 गज भूमि निःशुल्क समर्पित की है। उज्जैन के विधिकारक हेमंत वेदमुथा ने नवग्रह, दस दिक्पाल, अष्टमंगल, दस दिशा, क्षेत्रपाल आदि देवी-देवताओं व भूमि का पूजन व शिलान्यास करवाया। पूजा में नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका व उनकी धर्म पत्नी श्रीमती ममता रांका, हनुमानमल व सुनीता देवी रांका, जैन यूथ क्लब के अध्यक्ष पारस डागा, सचिव विशाल गोलछा तथा क्लब के अनेक सदस्यों व भामाशाहों ने सहभागिता निभाई। इस अवसर पर क्लब के उपाध्यक्ष हेमंत सिंघी ने जैन यूनिटी सेंटर’’ सेंटर के लिए भूमि देने वाले रांका परिवार व भवन के लिए रत्न, स्वर्ण व रजत स्तम्भ बनने वाले भामाशाहों तथा परोक्ष-अपरोक्ष रूप से सहयोग करने वाले समाज बंधुओं के लिए कृतज्ञता प्रकट की। कार्यक्रम स्थल पर उद्योगपति व भामाशाह बसंत नवलखा ने देशनोक निवासी बैंगलुर प्रवासी शांति लाल सांड, गणेश बोथरा, महावीर रांका, हनुमानमल रांका, आदि का शॉल, माला व साफे से अभिनंदन किया। कार्यक्रम में जैन महासभा के अध्यक्ष विनोद बाफना, सचिव मेघराज बोथरा, जैन पाठशाला सभा के अध्यक्ष विजय कोचर, महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष चंपक मल सुराणा, नरेन्द्र, अशोक सुराणा, वरिष्ठ स्वयं सेवक टेकचंद बरड़िया, श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष हरीश नाहटा, अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व अध्यक्ष जयचंद लाल डागा, सुशील बैद, अजय सेठिया, कुशल दुग्गड़, जिला उद्योग संघ के कन्हैयालाल बोथरा व सुरेश बच्छावत, हंसराज डागा, पुखराज चोपड़ा, मोहित डागा, सूर्य प्रकाश सावनसुखा, धनराज कोठारी, धनपत बांठिया, कांग्रेसी नेता सुमित कोचर, सूरत प्रवासी बीकानेर निवासी पवन पारख, दिल्ली के सुरेन्द्र डागा, संदेप बोथरा व दिलीप सहित जैन समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *