Bikaner Bikaner District Rajasthan

हर्ष टाइकून अवार्ड से सम्मानित

हर्ष टाइकून अवार्ड से सम्मानित
बीकानेर। माया  नगरी मुम्बई स्थित फेयरफिल्ड होटल में आयोजित टाईकून एवार्ड शो में फिल्म जगत के उभरते कलाकारों, निर्माता, निर्देशक व सहायकों की अहम भूमिका निभाने वालों का सम्मान किया गया। ‘टाईकून एवार्ड’ के आयोजक संजीव व द मिलेनियम क्लब दुबई के संस्थापक ज्ञान सिंह द्वारा आयोजित इस एवार्ड शो में बॉलीवुड की उभरती व अपना विशेष योगदान देने वाली हस्तियों का सम्मान किया गया। इसी क्रम में निर्माण क्षेत्र से जुड़े व ध्रुव इन्फोटेंनमेंट के संस्थापन तेजकरण हर्ष का फिल्म निर्माण व विज्ञापन निर्माण क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। गौर तलब है कि सन 2016 से स्थापित ध्रुव इन्फोटेंनमेंट अब तक दो फिल्मों का निर्माण कर चुका है एवं कार्पोरेट विज्ञापन निर्माण में भी अच्छा योगदान दे रही है। साथ ही नये कलाकारों को इस क्षेत्र में आगे लाने में भी विशेष कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *