Bikaner Bikaner District Rajasthan

बीकानेर पहुंचे सरजू दास महाराज, बीकानेर वासियों ने पुष्प वर्षा कर जताया आभार

बीकानेर पहुंचे सरजू दास महाराज, बीकानेर वासियों ने पुष्प वर्षा कर जताया आभार
बीकानेर। शनिवार शाम 5 बजे प्रयागराज महाकुम्भ से 40 दिनों बाद बीकानेर पहुंचे राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। मेजर पूर्ण सिंह सर्किल से, मॉडर्न मार्केट, रानी बाजार, गंगाशहर बाजार, सुजानदेसर सहित लगभग 15 स्थानों पर हजारों लोगों ने श्रीसरजूदासजी महाराज का स्वागत किया। महामंडलेश्वर श्रीसरजूदासजी महाराज ने रामझरोखा कैलाशधाम में प्रवेश करते ही सर्वप्रथम परम पूज्य सियारामजी महाराज व परम पूज्य गुरुदेव श्रीरामदासजी महाराज को दंडवत प्रणाम किया। महाराजश्री के स्वागत में पूरा आश्रम गुलाब के पुष्पों से सजाया गया था। राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज का बीकानेरवासियों द्वारा आभार व्यक्त करना भी वाजिब था, क्योंकि पूरे 40 दिन तक प्रयागराज महाकुम्भ में रोजाना हजारों श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भोजन, अल्पाहार व निवास की सुविधा प्रदान की गई थी। खास बात यह है कि बीकानेरवासियों को जब बीकानेर जैसा ही माहौल लगभग एक हजार किमी दूर प्रयागराज महाकुम्भ में रामझरोखा कैलाशधाम द्वारा आयोजित महात्यागीनगर बीकानेर खालसा में मिला तो प्रसन्नता हुई और अब बीकानेर पधारने पर महाराजश्री का स्वागत कर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *