

संचेती ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
नोखा। भारतीय जनता पार्टी के निर्वतमान अध्यक्ष डॉ महेन्द्र संचेती ने नोखा की मूलभूत सुविधा हेतु बीकानेर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में बताया की नोखा में बिजली की व्यवस्था अव्यवस्थित व बिगड़ी हुई है अगर कही छोटा फाल्ट भी हो जाये तो उसको सुधारने में 5 घंटे लगते है क्योंकि फाल्ट ठीक करने की देहात व शहर की एक ही टीम है । नोखा की बढ़ती आबादी के हिसाब से जी एस एस की क्षमता कम है जिससे बार बार ट्रिपिंग होती है , नोखा में दिन में लगभग 10 बार अघोषित बिजली कटौती रहती है , लोहे के पुराने खंभे लगे हुए जिनसे बारिस के दिनों में करंट आता है उनको चिन्हित करके हटाये ताकि निराश्रित पशु करंट से बच सके ऐसी विभिन्न समस्या से अवगत कराया। नोखा की जल आपूर्ति की अव्यवस्था के बारे में में भी ज्ञापन में लिखा घरों में पानी की आपूर्ति 5-7 दिनों तक नही होनी , पाइप लाइन महीनों तक ठीक नही करना, ट्यूब वैलो की कमी या उनका चालू नही होना आदि विभिन्न बिंदुओं से अवगत कराया और नोखा की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने , निजी गाडियो व टेक्सी का अलग से स्टैंड बनाने का नोखा के विभिन्न स्थानों पर आवश्यक ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था करना जैसे विभिन्न बिंदुओं से अवगत कराया। नोखा के नहरी पानी की टीम द्वारा पाइप डालने के बाद महीनों तक गड्डो को ठीक नही करना । संचेती ने कहा की अगर व्यवस्था समय से नही सुधरी तो मजबूरन विभाग के खिलाफ आंदोलन का कदम उठाना पड़ेगा । इस दौरान भाजपा के नरेंद्र राजपुरोहित, मुस्कान संचेती मौजूद रही।
