

25 फरवरी को आयोजित होगा स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह
बीकानेर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का 21 वां दीक्षांत समारोह 25 फरवरी को आयोजित किया जाएगा । इस समारोह में 1478 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरुण कुमार ने संबधित पदाधिकारियों के साथ सोमवार को दीक्षांत समारोह की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक ली। समारोह के लिए गठित विभिन्न समितियां के पदाधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए डॉ अरुण कुमार ने कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक कार्य समय पर पूरे कर लिए जाएं। विभिन्न व्यवस्थाओं और कार्यों में आवश्यक समन्वय एवं संवाद रखा जाए। सभी समितियों के पदाधिकारी सौंपे गए दायित्वों को पूर्ण जिम्मेदारी से निभाएं। उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ आवश्यक समन्वय किया जाए। कुलपति ने समारोह के आमंत्रण पत्र, मिनट टू मिनट कार्यक्रम सहित अन्य संबंधित बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
