


बीकानेर। बीकानेर के हिमांशु आचार्य ने अमाइटी विश्वविद्यालय में बीसीए स्नातमक डिग्री अध्ययन करते हुए अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा तक प्रथम रेंक पर रहते हुवे स्वर्ण पदक जीता है। हिमांशु आचार्य बीबीएस तथा एसजेपीएस कॉमर्स के छात्र रहे है और स्नातक अध्ययन अमाइटी की गुरुग्राम स्थित कैंपस से किया है।
यहां पर लगातार तीन वर्ष तक 6 सेमेस्टर मे प्रथम स्थान पर रहते हुए अंतिम परिणाम मे प्रथम रैंक है। आचार्य ने बीसीए के परीक्षा परीणाम मे 95 प्रतिशत अंक हासिल कर यह पदक जीता है। शनिवार को विश्वविद्यालय द्वारा दिल्ली कैंट के मानेकशॉ ऑडिटोरियम में आयोजित दीक्षांत समारोहमें एमिटी विश्विद्यालय के संस्थापक चौहान सर के साथ विश्विद्यालय के कुलपति तथा मुख्य अतिथि डॉ. अरविन्द सिंह, श्री श्रीनिवास रेड्डी, अनिल अग्रवाल तथा प्रोफेसर एंड्रयू एम लिन द्वारा हिमांशू आचार्य को इस समारोह में ग्रेजुएशन डिग्री तथा स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया।
