Bikaner Bikaner District Rajasthan

पत्रकार माथुर की स्मृति में किया प्रतिभाओं का सम्मान

पत्रकार माथुर की स्मृति में किया प्रतिभाओं का सम्मान
बीकानेर। पत्रकार अविनाश माथुर की स्मृति में मानव कल्याण समिति एवं अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण कोष के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह बंगला नगर में किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद माणक लाल कुमावत विशिष्ट अतिथि एडवोकेट शिवशंकर तीवाडी थे एवं अध्यक्षता समिति अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार मदन गोपाल तिवाडी द्वारा की गई मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद माणक लाल कुमावत ने कहा कि पत्रकार माथुर संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी थे उन्होंने समाचार पत्रों एवं पत्रकारों के लिए हमेशा संघर्ष किया। आमजन की समस्याओं में सभी पत्रकारों का विशेष योगदान रहा है। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट शिवशंकर तीवाडी ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान एक सराहनीय कार्य है जो देश की उन्नति में सहायक सिद्ध होता है प्रतिभाओं को हमेशा पत्रकारों ने सहयोग दिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार मदन गोपाल तिवाडी ने कहा कि पत्रकार अविनाश माथुर द्वारा किए गए कार्यों से हमें प्रेरणा लेने की आवश्यकता है वर्तमान में 99 प्रतिशत पत्रकार सरकारी सुविधाओं से वंचित है। सिर्फ 1 प्रतिशत पत्रकार ही सरकारी सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मास्टर लक्ष्मण लिम्बा इन्द्रा देवी, अशोक कुमावत ,अशोक माली, शिव शंकर ,मनोज, जगदीश आदि को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *