

दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग
बीकानेर। शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि शहर में बढ़ते नशे और अमरीका में भारतीयों पर हुए अपमान के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस के साथियों पर बीकानेर पुलिस का बर्बरता पूर्वक लाठिया बरसाना निंदनीय है। लाठी चार्ज करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों को तुरंत बर्खास्त नहीं किया गया तो जिला कांग्रेस कमेटी पुलिस और जिला प्रशासन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की रहेगी। लाठी चार्ज पर जिला संगठन महासचिव नितिन वत्सस रवि पुरोहित, राहुल जादूसंगत, मनोज किराडू, ने निंदा करते हुए दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है।
