Bikaner Bikaner District Rajasthan

राजकीय दस्तावेजों में उपयोग होगा पीबीएम का पूरा नाम

आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध
डॉ. सुरेन्द्र वर्मा ने संभाला पदभार
बीकानेर। राज्यसरकार ने गुरूवार को एक आदेश जारी कर प्रिंस बिजयसिंह मेमोरियल अस्पताल के अधीक्षक पर पर वरिष्ठ आचार्य एवं मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र कुमार वर्मा को अधीक्षक पद पर नियुक्त किया है, डॉ. वर्मा के नियुक्ति संबन्धित यह आदेश चिकित्सा शिक्षा ग्रुप-1 विभाग के उपशासन सचिव शिवशंकर अग्रवाल ने जारी किया। राज्य सरकार के इस आदेश की अनुपालना में डॉ. सुरेन्द्र वर्मा ने पदभार ग्रहण किया, इस दौरान पूर्व अधीक्षक डॉ.पीके सैनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध, डॉ. संजीव बुरी, डॉ. नवल गुप्ता, डॉ. मनोज माली, डॉ.शिवशंकर झंवर आदि उपस्थित रहे। इस दौरान अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहूंचाने का पुरा प्रयास किया जाएगा साथ ही प्रिंस बिजयसिंह मेमोरियल चिकित्सालय प्रशासन प्रत्येक रोगी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने हेतु प्रतिबद्ध है।
राजकीय दस्तावेजों में उपयोग होगा पीबीएम का पूरा नाम
पीबीएम अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि चिकित्सा मंत्री गजेन्द्रसिंह की अनुशंषा पर राजकीय दस्वावेजों मे प्रयुक्त होने वाले संक्षिप्त पीबीएम नाम को भविष्य में प्रिंस बिजयसिंह मेमोरियल अस्पताल पूर्ण नाम उपयोग में लिया जाएगा, अतः भविष्य में मुद्रित होने वाली रोगी पर्ची, भर्ती कार्ड एवं पत्राचार सहित अन्य राजकीय दस्तावेजों में प्रिंस बिजयसिंह मेमोरियल चिकित्सालय नाम का उपयोग किया जाएगा। डॉ. सुरेन्द्र वर्मा के पीबीएम अधीक्षक नियुक्त होने पर डॉ. गुंजन सोनी पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *