Bikaner Bikaner District Rajasthan

सूर्य कैलेंडर और पॉलीथिन मुक्त थैलों का वितरण

सूर्य कैलेंडर और पॉलीथिन मुक्त थैलों का वितरण
बीकानेर। सूर्य सप्तमी के पावन अवसर पर मंगलवार को नरसिंग दास जीवणी देवी सेवग चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भगवान सूर्य नारायण रथ यात्रा के समापन पर लक्ष्मीनाथ मन्दिर परिसर में पॉलिथीन मुक्त स्लोगन के थैले तथा भगवान सूर्य नारायण का वार्षिक कैलेंडर वितरण किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर सेवग ने बताया कि सूर्य भगवान की रथ यात्रा में ट्रस्ट के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ओर से जयकारों के साथ 21 किलो के पुष्प वर्षा रथ यात्रा में की गई। कार्यक्रम में मनीष भोजक, ऋतु ध्वज शर्मा, शिवरतन, राजेश शर्मा, शौरभ शर्मा, जयंत शर्मा, नितिन वत्सस, ऋषि राज शर्म, तरण भोजक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *