Bikaner Bikaner District Rajasthan

त्रिनेत्र, धनुर्धारी हनुमान मंदिर का शिवार्पण

त्रिनेत्र, धनुर्धारी हनुमान मंदिर का शिवार्पण
बीकानेर। ब्रह्मलीन परम पूज्य स्वामी संवित् श्रीसोमगिरि जी महाराज की अनुकंपा से शिववाटिका स्थित त्रिनेत्र धनुर्धारी हनुमान मंदिर का आज शिवार्पण समारोह श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता पूज्य स्वामी श्रीविमर्शानंदगिरिजी महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ। पूज्यश्री स्वामीजी महाराज के बताया कि इस मंदिर का जीर्णोद्वार वरिष्ठ साधक गोविंद देव शर्मा ने अपनी पत्नी श्रीमती गायत्री शर्मा की पावन स्मृति को अक्षुण्ण रखने के लिए भगवान् श्रीलालेश्वर महादेव को शिवार्पित किया। इस समारोह में पूज्य स्वामी जी महाराज के सान्निध्य में सभी भक्तगण तथा शुभचिंतक उपस्थित थे। मानव प्रबोधन प्रन्यास के विजेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि इस पावन अवसर पर लोकापर्ण से पूर्व श्रीलीलाधर जी खत्री की भजन-मण्डली द्वारा सुंदरकाण्ड के पाठ का भी आयोजन किया गया, जिसमें शिवबाड़ी गांव के सभी शुभचिंतक सम्मिलित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *