Bikaner Bikaner District Rajasthan

विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार

विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार
बीकानेर। नालन्दा पब्लिक सी.सै. स्कूल में आज प्रातः सूर्य सप्तमी के उपलक्ष्य में राजस्थान शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार पूरे राजस्थान में हुए सूर्य नमस्कार के साथ-साथ शाला के बच्चों, अध्यापक/अध्यापिकाओं, अभिभावकों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने सूर्य नमस्कार किया। शाला प्राचार्य राजेश रंगा ने सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के पश्चात् सूर्य नमस्कार से होने वाले फायदों के बारे में बताते हुए कहा कि सेहतमंद रहने के लिए अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करना बहुत जरूरी है, वहीं अगर आप अपने शरीर को सही आकार देना चाहते हैं, मन को शांत रखना चाहते हैं तो सूर्य नमस्कार इसके लिए बहुत लाभकारी है। नियमित रूप से सूर्य नमस्कार का अभ्यास करने से आप फिट तो रहते ही हैं साथ ही आपकी रोगों से लडने की क्षमता भी बढती है। सूर्य नमस्कार के नियमित अभ्यास से शरीर लचिला होता है और आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं।
शाला की अध्यापिका हेमलता व्यास ने बताया कि सूर्य नमस्कार में 12 चरण होते हैं इन चरणों के अलग-अलग नाम होते हैं, जिनको बताया और इनको अलग-अलग तरह से किया जाता है। इस अवसर पर युवा साहित्यकार पुनीत रंगा भी उपस्थित थे, उन्होने बताया कि सूर्य नमस्कार रोज करने से अनेक फायदे होते हैं। सभी बच्चों को सूर्य नमस्कार शाला के विद्यार्थी धनंजय व्यास, चन्द्रमोहन, नव्या व्यास, तिशा स्वामी, सारिका रामावत, कामना कोलानी, अक्षरा स्वामी, एवं भूमि सुथार ने करवाया। हरिनारायण आचार्य ने बताया कि इस अवसर पर शाला के आशीष रंगा, आनन्द दम्माणी, अंजू राव आदि ने बच्चों को योग की महता के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *