Bikaner Bikaner District Rajasthan

बजट : भाजपा ने खजाने का पिटारा खोला तो कांग्रेस बोली मिडिल क्लास के साथ छलावा

बजट : भाजपा ने खजाने का पिटारा खोला तो कांग्रेस बोली मिडिल क्लास के साथ छलावा
बीकानेर। मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्णकालिक आम बजट पेश हो गया है। बजट 2025 पर सबकी निगाहें टिकी थीं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना 8वां बजट आज सुबह 11 बजे लोकसभा में पेश किया। इससे पहले वह छह पूर्णकालिक और दो अंतरिम बजट पेश कर चुकी हैं। बजट पर शहर के गणमान्यजनों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए किसी ने सराहा तो किसी ने बजट को सिर्फ छलावा बताया।
– जन शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी महेश उपाध्याय ने केंद्रीय आम बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कौशल विकास की बात करें तो विश्व स्तरीय स्किल सेंटर डवलप करने की बात सरकार ने कही है अच्छी है, इसके साथ अगर राष्ट्रीय कौशल विकास के जो कार्यक्रम संचालित होते हैं उन्हें प्रोत्साहन देने की बात होनी चाहिए थी। महिलाओं के लिए 5 लाख तक की सहायता सराहनीय कदम है। इससे महिलाओं में आर्थिक संबल और देश में आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त होगा।
– आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने आज फिर देश को बरगलाने का कार्य किया है।
लोकप्रिय दिखने के लिए आयकर में 75 हजार की विशेष छूट नौकरीपेशा लोगों के लिए लेकिन नौकरी कब देंगे कितनी देंगे उसका कही कोई जिक्र ही नहीं किया गया।
– जिला संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने कहा कि पिछले पेश किए गए बजटों की घोषणाएं पूरी नहीं हुई इसलिए इस बार घोषणाओं के जगह वित्तमंत्री ने ऐलान का इस्तेमाल किया। यानी देने के लिए कुछ नहीं है बस ऐलान ए घोषणा करके अपनी पीठ थपथपा रही है भाजपा सरकार।
– डॉ. नरसिंह बिनानी ने आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट किसानों, उद्यमियों, युवाओं सहित आम आदमी की आशाओं और अपेक्षाओं वाला बजट है। बजट में टूरिज्म, टैक्सटाइल, लेदर, टॉयज, आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस आदि उद्योगों को बढ़ावा देने के प्रस्ताव युवाओं के लिए रोजगार-स्वरोजगार उत्पन्न करने में सहायक होंगे।
– भाजपा आई टी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने केंद्रीय बजट मध्यम वर्ग के लिए लक्ष्मी का वरदान बताया। 12 लाख तक की आय में इनकम टैकस की छूट प्रदान करते हुए देश के मध्यम वर्ग के लिए बड़ी घोषणा की। यह बजट किसान, युवा, महिला और गरीब के कल्याण एवं उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा तथा विकसित भारत के लिए बहु उपयोगी साबित होगा।
– राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जिया उर रहमान आरिफ ने केंद्र सरकार द्वारा बजट 2025 को पोलिटिकल स्वार्थ वाला बताया। इस बजट को बिहार, असम जैसे राज्य जहाँ विधानसभा चुनाव नजदीक है उन्हें ध्यान रखते हुए बनाया गया हैं वही राजस्थान सहित देश के दूसरे राज्यों को नजरअंदाज किया गया हैं।
– भाजपा नेता विजय मोहन ने कहा कि बजट एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए लोन राशि 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़, स्टार्टअप के लोन 10 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़ करना व्यापार व रोजगार दोनो को मजबूती प्रदान करेगा। ‘उड़ान योजना’ से देश की कनेक्टिविटी बढ़ाना, हेल्थ सेक्टर में सभी जिला अस्पतालो में डेकेयर कैंसर सेंटर की स्थापना, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जुड़ी 36 दवाइयां पूरी तरह ड्यूटी फ्री आदि दवाइयां सस्ती करना, इलेक्ट्रिक कार, टीवी, मोबाइल सस्ता करना आम आदमी के लिए हितकारी है।
-बीकानेर पूर्व विधानसभा विधायक सिद्धि कुमारी ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा यह आम आदमी, गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति का बजट है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण में किसान और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने पर जोर दिया है।
– बीकानेर भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहां आज वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह बजट विकसित भारत की परिकल्पना, अंत्योदय के प्रति दृढ़ संकल्प, एवं नए भारत को वैश्विक विकास का अग्रदूत बनाने का रोडमैप तैयार करने वाला मोदी की गारंटी का बजट पेश किया है। भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, आनंद सिंह भाटी, मंत्री मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, महेश व्यास, कुणाल कोचर, पंकज अग्रवाल ने भी बजट की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *