

दूध के 20 सैंपल में पाई गई मिलावट
बीकानेर। राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लि.(आरसीडीएफ) जयपुर के निर्देशानुसार उरमूल डेयरी बीकानेर के विपणन व गुण नियंत्रण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दूध का दूध और पानी का पानी-शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में गांधी चौक, गंगाशहर स्थित सरस बूथ संख्या-1239 पर आयोजित हुआ। अभियान प्रभारी शुभम गुलाटी ने बताया कि कुल 15 सैम्पल आए, जिसमें से 15 ही सैम्पल फेल और एक भी सैम्पल पास नहीं हुआ। दो-दो सैम्पल ऐसे भी पाए गए जिनमें स्टार्च और सुक्रोज की मिलावट अधिक पाई गई। बूथ संचालक शिव जोशी ने भी जांच शिविर में सहयोग किया।
