

युगांधर स्कूल में खेल उत्सव का आयोजन
बीकानेर। पंचशती सर्किल स्थित एसकेडी युगांतर मॉडर्न स्कूल ने शनिवार को वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया। खेलों का उद्घाटन फुटबॉल खिलाड़ी भारत पुरोहित, जिला खेल शिक्षा अधिकारी अनिल बोडा, सचिव नीरज श्रीवास्तव ने मशाल प्रज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर कोऑर्डिनेटर प्रिंसी सक्सेना एवं पूजा मूंदड़ा ने किया। खेलों में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने 30 से अधिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मार्च पास्ट, पीटी, नेशनल एंथम, टॉर्च रिले, सूर्य नमस्कार के पश्चात सभी विद्यार्थियों ने खेलों को खेल भावना से खेलने की शपथ ली। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहने पर कांस्य, रजत एवं स्वर्ण पदक प्रदान किये गये।
