Bikaner Bikaner District Rajasthan खेल-खिलाड़ी

एशिया कप के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच होंगे अनिल जोशी


बीकानेर। थाईलैंड के बैंकॉक में 2 से 11 फरवरी तक आयोजित होने वाले पैरा एशिया कप 2025 के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच के रूप में राजस्थान, बीकानेर के अनिल जोशी का चयन हुआ है। यह टूर्नामेंट 25 सदस्यीय भारतीय टीम के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, जिसमें कोच अनिल जोशी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। भारतीय तीरंदाजी टीम 2 फरवरी को सुबह थाईलैंड के लिए रवाना होगी। अनिल जोशी ने अपनी प्रतिक्रिया में विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय तीरंदाज इस टूर्नामेंट में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे और देश के लिए पदक जीतने में सफल रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *