Bikaner Bikaner District Rajasthan

सर्वधर्म प्रार्थना-सभा द्वारा बापू को दी श्रद्धाजंलि

सर्वधर्म प्रार्थना-सभा द्वारा बापू को दी श्रद्धाजंलि
बीकानेर। नालन्दा पब्लिक सी.सै. स्कूल की करुणा क्लब इकाई के द्वारा गुरूवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी को जानो और चित्र बनाओ एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस अवसर पर युवा साहित्यकार पुनीत रंगा ने छात्र/छात्राओं को गांधीजी के अहिंसात्मक आंदोलन के बारे में विस्तार से बताया रंगा ने उनके द्वारा देश की आजादी के लिए किए गए अहिंसात्मक आंदोलन जिनमें मुख्य रूप से असहयोग आदोंलन, सविनय अवज्ञा आदोंलन एवं भारत छोड़ो आंदोंलन किए गए। इस प्रकार एक व्यक्ति ने बिना हिंसा के और अहिंसात्मक आंदोलनों से ब्रिटिश सरकार की नींव हिलाकर रख दी। इस अवसर पर शाला प्राचार्य राजेश रंगा ने बताया कि आज शाला में गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर जहां छात्राओं के द्वारा गांधीजी के प्रिय भजन वैष्णव जन को तेने कहिए, पीर पराई जाणै रै, रघुपती राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम और निर्गुण भजन गाकर सर्वधर्म प्रार्थना-सभा द्वारा राष्ट्रपिता को शब्दांजलि दी। वहीं अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों ने गांधाजी के चित्र बनाकर एवं उनके आंदोलनों पर निबंध लिखकर उन्हें श्रृद्धांजलि दी। शाला के लगभग 80 से अधिक विद्यार्थियों ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *