


बीकानेर। राजस्थान क्रिकेट संघ एडहोक कमेटी की गुरुवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम हुई बैठक में अनेको मूदां पर विचार विर्मश हुआ जिसमें राजस्थान क्रिकेट एडहोक कमेटी सदस्य व क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष रतन सिंह ने अम्पार व 2005 से पूर्व रणजी खिलाडीयां की बन्द पड़ी पेंशन को पुनः चालू की मांग की जिसे सर्वसम्पति से 2005 से पूर्व रणजी खिलाडी की पूनः पेंशन प्रारम्भ शुरू कर दी गई जो फरवरी माह दी जायेगी व दूसरी मांग अम्पार को प्रतिदिन मानदेय राशि दो हजार के जगह अब तीन हजार राशि प्रतिदिन के हिसाब से दी जायेगी। वही तीसरी मांग में हाल ही मे दो अम्पायर बीकानेर के मरुधर सिंह व पाली के मोहित सिह के अंचानक निधन होने पर उनको आर्थिक सहायत के रूप मे एक-एक लाख राशि भी स्वीकृति की गई।
