Bikaner Bikaner District Rajasthan

गठजोड़ भगवानश्री गणेश के मंदिर के स्थापना दिवस पर हवन, पूजन


बीकानेर। नाल बड़ी गांव में स्थित प्राचीन गणजोड़ भगवानश्री गणेशं मंदिर में बुधवार अमावस्या को स्थापना दिवस अभिषेक, हवन, पूजन के साथ मनाया गया। मंदिर के वार्शिकोत्सव में बड़ी संख्या ग्रामीणों ने मंदिर में दर्शन वंदन किए।
मंदिर के पुजारी राजेन्द्र भोजक ने बताया कि भगवानश्री गणेश के साथ रिद्धि-सिद्धि का पूजन किया गया। हवन में आसुसिंह पुत्र दाकुल सिंह परिवार ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी। मंदिर पुजारी राजेन्द्र भोजक ने मंदिर में सर्व मंगल कामना को लेकर गणपति अथर्वशीर्ष पाठ, सर्वारिष्ट निवारण स्तोत्र सहित अनेक गणेश जी के पाठ व स्तुतियां की तथा हवन में गणेश, के साथ ग्राम, कुल देवता के साथ ’’ ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र के साथ आहुतियां दिलवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *