

माली समाज की 321 प्रतिभाओं का सम्मान
बीकानेर। माली सैनी समाज द्वारा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए माली सैनी समाज गौरव अवार्ड 2025 का आयोजन माली समाज भवन, गोपेश्वर बस्ती में किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के होनहार विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित उम्मीदवारों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के आयोजनकर्ता जीतू बीकानेरी ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित प्रतिभाओं और 2023-24 में सरकारी सेवा में चयनित डॉक्टर, प्रोफेसर, खिलाड़ी, कलाकार, गौसेवक, पार्षद, राजनेता, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, और योग क्षेत्र आदि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 321 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम संयोजक नंदकिशोर गहलोत ने बताया कि इस प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक नृत्य, योग नृत्य जैसी शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में नवलेश्वर मठ के पूज्य संत विलासनाथ जी महाराज, मुरलीमनोहर धोरा के पूज्य संत श्यामसुंदर दास जी महाराज, पी.बी.एम अधीक्षक पी.के. सैनी, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुल सचिव देवाराम सैनी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी शक्तिसिंह कच्छावा, निवर्तमान उपमहापौर राजेंद्र पंवार,राजेंद्र तंवर आदि अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति रही।
