Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

राष्ट्रीय अधिवेशन में डॉ. धनपत कोचर का व्याख्यान

राष्ट्रीय अधिवेशन में डॉ. धनपत कोचर का व्याख्यान
बीकानेर। संपूर्ण भारत के फिजिशियन की राष्ट्रीय संस्था ऐपीआई का 80 वां वार्षिक अधिवेशन कोलकाता में आयोजित किया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस से शुरु होकर गणतंत्र दिवस तक चलने वाले इस अधिवेशन में देश के 10 हजार से अधिक प्रख्यात चिकित्सकों ने भाग लिया है, विदेशों से 100 से अधिक प्रतिभागी उपस्थित रहे। इस आयोजन में अपने क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले पांच प्रमुख चिकित्सको के व्याख्यान सम्मिलित किये जाते हैं एवं बीकानेर के लिये यह गर्व का विषय रहा कि यहां के चिकित्सक डॉ. धनपत कोचर को मलेरिया पर किये गये महत्तवपुर्ण कार्य के लिये व्याख्यान हेतु आमंत्रित किया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर दिये जाने वाले विशेष व्याख्यान मे डॉ. कोचर ने सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविधालय में मलेरिया पर अनुसंधान के चार दशक की उपलब्धियों पर अपने उदगार प्रस्तुत किये।
बीकानेर में किये गये अनुसंधान के फलस्वरुप ही वाईवेक्स मलेरिया को गंभीर मलेरिया कारक के रुप में भी विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा मान्यता मिली एवं वाईवेक्स मलेरिया को भी फालसीफेरम मलेरिया के अनुरुप ही अनुसंधान एवं उपचार के लिये विशेष श्रेणी में सम्मिलित किया गया है।
अधिवेशन में बीकानेर के डॉ परमेंद्र सिरोही, डॉ. विजय तुदंवाल, डॉ. बाबुलाल मीणा एवं डॉ. हरदेव नेहरा को फेलोशिप भी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *