Bikaner Bikaner District Rajasthan

राजस्थान भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ ने मनाया गणतंत्र दिवस

राजस्थान भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ ने मनाया गणतंत्र दिवस
बीकानेर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह फोर्ट स्कूल मैदान में आयोजित किया गया।
इस मौके पर राजस्थान पशु विज्ञान एवं पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के डीन डॉ. बी. एन. श्रृंगी, सहायक स्टेट कमिश्नर राजेन्द्र जोशी, स्काउट गाइड की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विमला डुकवाल ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान जिला सचिव तरुण गौड़, एडीसी गाइड मंजू वर्मा मौजूद रहे। इस दौरान स्काउट गाइड ने परेड की। स्काउट गाइड ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कई सांस्कृतिक प्रस्तुत किया, कार्यक्रमों से समां बांध दिया। इस मौके पर स्काउट गाइड को सम्मानित किया गया। कार्यकम में स्थानीय संघ प्रधान पी के मित्तल, उप प्रधान केसरी सुथार, सचिव भुवनेश साध, चंचल चौधरी, संतोष रंगा, सुगना राम चौधरी, घनश्याम स्वामी, गंगाशहर प्रधान भवानी जोशी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *