


बीकानेर/जयपुर। जयपुर में आयोजित साइबर सुरक्षा कार्यक्रम पर बोलते हुए बिन्दु चौधरी ने कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों द्वारा कंप्यूटर के उपयोग के समय स्कूलों द्वारा क्या क्या सावधानियां बरती जानी चाहिए, किस तरह स्कूलों को अनचाही साइट्स को ब्लॉक कर बच्चों के प्रति जिम्मेदारी निभाई जाए पर अपने विचार रखे गए। साथ ही स्कूल स्टाफ एवं माता पिता को भी क्या क्या सावधानियां रखनी चाहिए और बच्चों द्वारा इनकॉग्निट विंडो का प्रयोग न किया जाए। साथ ही साइबर बुलिंग, हैकिंग , फिशिंग से कैसे बचा जाए ,किस प्रकार अपने मोबाइल का सही तरह से प्रयोग किया जाए क्योंकि आजकल मोबाइल में बैंकिंग , ऑनलाइन ट्रांजेक्शन ऐप इत्यादि होते है उनको कैसे सुरक्षित रखें,साथ ही स्ट्रांग पासवर्ड एवं समय समय पर पासवर्ड बदलते रहने चाहिए।
कार्यक्रम में स्पीकर के रूप में रेणुका जोशी और सुनील नेहरा ने अपनी भूमिका निभाई और समाज में जो साइबर धोखाधडी के लिए नए नए तरीके अपनाए जा रहे हैं उनसे बचाव के तरीके बताये। कार्यक्रम आयोजक सुनील नारनौलिया ने सभी का आभार व्यक्त किया गया।
