Bikaner Bikaner District Rajasthan

दान से बड़ा कोई धर्म नहीं


बीकानेर। नोखा के ग्राम बिलनियासर के राउप्रा विधालय उतरादी ढाणिया में शुक्रवार को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक रामकिशन गोदारा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माया थी। माया बजाड ने कहा कि विद्या के मंदिर में दिये गए दान से बड़ा कोई धर्म नहीं है । विद्यालय में ही नए भारत का निर्माण होता है। जहां विद्यार्थियों को शिक्षा मिलती है। विशिष्ट अतिथि सीबीईओ कार्यालय के आरपी हंसराज गोदारा तथा पीईईओ भंवरलाल मेघवाल थे । अध्यक्षता सरपंच कानी देवी ने की। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा रंगारंग देश भक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान पूर्व छात्रों, भामाशाहों तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान आर पी ने उपस्थित जनसमुदाय से विद्यार्थियों हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं कीजानकारी दी। पीईईओ भंवरलाल मेघवाल ने उपस्थित जन समुदाय से विद्यालय विकास हेतु अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उप सरपंच संपू देवी, पूर्व महिला वार्ड पंच गुलाब देवी, पूर्व वार्ड पंच डालाराम डूकिया , भंवरलाल मेघवाल डीलर रतिराम तरड एएनएम विनोद कुमारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गुमानी देवी सहायिका संगीता कार्यकर्ता सरोज कुक कम हेल्पर मुन्नी कंवर , रामेति पीईईओ क्षेत्र के समस्त विद्यालयों के संस्था प्रधान व शिक्षकगणों सहित इस विद्यालय के समस्त कार्मिक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। एसएमसी अध्यक्ष कुशलाराम मकवाना ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। ‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *