

बैनर का विमोचन
बीकानेर। विक्की बॉस सैनी म्यूजिकल ग्रुप बीकानेर द्वारा आगामी 26 भारतीय गणतंत्र दिवस की शाम को बीकानेर के स्थानीय महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडोटोरियम हॉल में गीत संगीत सदाबहार फिल्मी देश भक्ति गीतों का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। आज खतुरिया कॉलोनी स्थित सांसद सेवा केन्द्र में रविशेखर मेघवाल के द्वारा बैनक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम व्यवस्थापक भवानी सिंह तंवर ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिथि सखा संगम के अध्यक्ष एनडी रंगा, कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता कर रहे बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल, व्यवसायी नारायण बिहाणी,कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियो में पूनम मोदी, अनिल, शांति देवी चौहान, कमलकांत सोनी, रामकिशोर यादव, अयोध्या प्रसाद शर्मा , पाबूदान सिंह राठौड़, सैय्यद अख्तर, एनडी कादरी, अनवर अजमेरी, रामकिशन महाराज कोलासर वाले, पूर्व पार्षद सुनील बांठिया, महेंद्र सिंह, कैलाश खरखोदिया, पुनित ढाल , प्रदीप स्वामी, पवन चढ्ढा सहित आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।
