

भाजपा बीकानेर की संविधान गौरव अभियान पर संगोष्ठी
अंबेडकर द्वारा तैयार संविधान हमारा गौरव
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय में संविधान गौरव अभियान संगोष्ठी का आयोजन शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी की अध्यक्षता में रखी गई। जिजसमें मुख्य वक्ता केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मुख्य अथिति किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी, एस सी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष व संविधान दिवस कार्यक्रम संभाग संयोजक कैलाश मेघवाल थे।
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कांग्रेस पार्टी ने ना कभी संविधान का सम्मान किया ना कभी बाबा साहब का सम्मान किया है और भारतीय जनता पार्टी ने संविधान और बाबा साहब को सम्मान दिया है कांग्रेस हमेशा से ही संविधान की विरोधी रही है अब तक अनेकों बार संविधान में संशोधन किया है बाबा साहेब भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा तैयार किया गया संविधान हमारा गौरव है।
संगोष्ठी ने विधायक विश्वनाथ मेघवाल, जेठानंद व्यास, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चम्पालाल गैदर, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, महामंत्री श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, श्याम सुंदर पंचारिया, मोहन ढाल, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, रामेश्वर पारीक, आनंद सिंह भाटी, शिव प्रजापत, सवाई सिंह, नवरत्न घिंटाला, आस्करण भट्टड़, कुंभाराम सिद्ध, मंत्री मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, इंद्रा व्यास, अनु सुथार, भारती अरोड़ा, देवीलाल मेघवाल, मनमोहन सिंह, भागीरथ चांवरिया, रामनिवास कसवां, प्रवक्ता अशोक प्रजापत, सुमन छाजेड़, ओम प्रकाश मीणा, भंवरलाल जांगिड़, सोहन चांवरिया, राजाराम सीगड़, वेद व्यास, जसराज सिंवर, विनोद गिरी, नरसिंह सेवग, कमल आचार्य, कपिल शर्मा, अजय खत्री, चतुर्भुज सारस्वत, मुकेश पारीक, नारायण चोपड़ा, उपासना जैन, अनुराधा आचार्य, दीपक गहलोत, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, देवरूप शेखावत, विक्रम राजपुरोहित, अशोक मारु, श्याम सुंदर शर्मा के साथ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
