

बच्चों को दे अच्छे संस्कार और संस्कृति की जानकारी
बीकानेर। पवन पुरी साउथ स्थित ब्लू मून चैरिटेबल विद्यालय में श्लोक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपने संस्कारों से जोड़ना था। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि आज के दौर में बच्चे संस्कार और संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं। इस कारण उनमें भटकाव की स्थिति देखने को मिल रही है। यह अत्यंत चिंता का विषय है। हमें इसको लेकर समय रहते सचेत होना होगा। संस्कृति भूलने का दुष्परिणाम ही है कि आज के बच्चों में बड़ों के प्रति आदरभाव कम होता जा रहा है। इसलिए हम विद्यालय मे बच्चों को शिक्षा के साथ अध्यात्म से जोड़ने का प्रयास भी करते है।
प्रतियोगिता में अतिथि सुसन भाटिया ने विद्यालय के प्रयासों को सराहाद्य उन्होंने कहा श्लोक व ज्ञानवर्धक कहानियां के द्वारा हम बच्चों को अच्छी बातें सिखा सकते हैं। प्रतियोगिता में विजेताओं अरफा, आहना, चित्रांशी, राघव जैन, समिष्ठा, मिशिता,लाभ्या, चित्रा सोनी को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में नीति शर्मा स्नेहा शर्मा रुखसार आदि उपस्थित रहे।
