Bikaner Bikaner District Rajasthan

उपभोक्ताओं को किया जा रहा है जागरूक

उपभोक्ताओं को किया जा रहा है जागरूक
बीकानेर। उत्तरी राजस्थान सहकारी दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, बीकानेर (उरमूल डेयरी) द्वारा दूध का दूध-पानी का पानी-शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत लालगढ़ रेलवे स्टेशन, रामपुरा-मुख्य सड़क स्थित सरस बूथ संख्या-1286 पर शिविर आयोजित कर स्थानीय उपभोक्ताओं द्वारा लाए गए दूध के सैम्पल्स की निःशुल्क जांच करने पर फैल हुए सैम्पल्स में प्रतिदिन की भांति पानी सहित विभिन्न प्रकार की अत्यधिक मिलावट पाई गई। अभियान प्रभारी शुभम गुलाटीने बताया कि कुल 21 सैम्पल आए, जिसमें से 16 सैम्पल फैल और केवल 05 सैम्पल पास हुए।
बूथ संचालक भंवरसिंह राजवी ने भी जांच शिविर में सहयोग किया। उरमूल डेयरी की एक टीम ने आस पास के घरों में जांच शिविर लगने के पूर्व डोर टू डोर सम्पर्क कर उरमूल डेयरी के ऊँटनी के दूध और टोन्ड दूध के 200 मिलीलीटर के पाउच निःशुल्क वितरित कर ऊँटनी के दूध व टोन्ड दूध के फायदे बताकर और पैम्पलेट वितरण कर उपभोक्ताओं को जागरूक किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *